धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की महुलीशोल पंचायत के चतरो गांव निवासी आर्यन कुमार को बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा. आर्यन ने राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर धालभूमगढ़ समेत झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है. 25 जून 2017 को मेरठ में आयोजित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उन्हें 20 अगस्त से 26 अगस्त तक एशियन प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है.
एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे धालभूमगढ़ के आर्यन
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की महुलीशोल पंचायत के चतरो गांव निवासी आर्यन कुमार को बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा. आर्यन ने राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर धालभूमगढ़ समेत झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है. 25 जून 2017 को मेरठ में आयोजित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता […]

प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया की सियोल में आयोजित होगी. आर्यन कुमार अभी स्पाइस जेट के पायलट हैं. आर्यन डॉ रतन महतो के पुत्र हैं. 51वें एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के 175 सीएम प्रतियोगिता में उन्हें भाग लेने का अवसर मिला है.