मुसाबनी : बुधवार को दिशोम जाहरेगाड़ सुरदा में कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पिछले दिनों प्रखंड कार्यालय में हुई वार्ता के संबंध में मजदूरों को जानकारी दी गयी. बैठक में धनंजय मार्डी ने कहा कि वार्ता में आपसी सहमति के बाद खदान से पानी निकासी शुरू हुई है. मजदूर आपसी एकता और धैर्य बनाये रखें, जल्द सुरदा खदान एवं मुसाबनी प्लांट में उत्पादन शुरू होगा. श्री मार्डी ने कहा कि मजदूरों की एकता के कारण ही बैठक में मजदूर हित में फैसला लिया जा
सका तथा सुरदा थ्री शॉफ्ट में तीनों शिफ्ट में पानी निकासी के साथ सुरदा फोर शॉफ्ट से पानी निकासी जल्द शुरू होगी. खदान से पानी की निकासी का कार्य पूरा होने के साथ एचसीएल से कार्यादेश मिलते ही उत्पादन की प्रक्रिया भी चालू होगी. बैठक को सुभाष मुर्मू समेत कई ने संबोधित किया. बैठक में किसुन सोरेन, सोबरा हेंब्रम, परमा बानरा, सुनील हेंब्रम, दुलाल टुडू, मानस भट्टाचार्य, कार्तिक बेलदार, दामू माहली आदि उपस्थित थे.
