बहरागोड़ा : शांति समिति की बैठक
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें बच्चा चोरी और बाजार में एक, दो और पांच के सिक्के नहीं चलने की अफवाह पर चर्चा की गयी. बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने कहा कि फिलहाल बच्चा चोरी की अफवाह शांत होने की कगार पर है, फिर भी हमें सतर्क रहना है. उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि बाजार में दुकानदार सिक्का नहीं ले रहे हैं. अगर कोई थाना में शिकायत करता है, तो उक्त दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई होगी. सीओ अभय कुमार झा ने कहा कि सिक्का लेने से कोई भी दुकानदार इनकार नहीं कर सकता है.
उन्होंने कहा कि सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की जायेगी. बैठक के दौरान केंद्रीय शांति समिति का सदस्य असित मिश्रा, चंडी चरण साव और स्वपन महतो को बनाया गया. बैठक के बाद बीडीओ, थाना प्रभारी, सीओ और शांति समिति के सदस्य बाजार जाकर दुकानदारों से ग्राहकों से सिक्का लेने की अपील की. मौके पर बाप्तु साव, मिहिर दलाई, सुदीप पटनायक, भक्तिश्री पंडा, अभिजीत बाग, शंकर हलदर आदि उपस्थित थे.
