गुड़ाबांदा: मजदूरों को "190 दी जा रही मजदूरी, आक्रोश

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के मुचियासाय में ग्रामीण कार्य विभाग से स्वीकृत 300 फीट पीसीसी निर्माण में काम कर रहे मजदूरों को संवेदक 190 रुपये की दर से मजदूरी भुगतान कर रहा है. इससे मजदूरों में भारी रोष है. मजदूरों का कहना है कि सरकार ने मजदूरी की दर 229 रुपये निर्धारित की है. इस मसले […]

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के मुचियासाय में ग्रामीण कार्य विभाग से स्वीकृत 300 फीट पीसीसी निर्माण में काम कर रहे मजदूरों को संवेदक 190 रुपये की दर से मजदूरी भुगतान कर रहा है. इससे मजदूरों में भारी रोष है. मजदूरों का कहना है कि सरकार ने मजदूरी की दर 229 रुपये निर्धारित की है. इस मसले पर विभाग के कनीय अभियंता रमानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि योजना का डीपीआर पुराना है. इसलिए मजदूरों को 190 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है.

श्रम पदाधिकारी भोला प्रसाद ने बताया कि मजदूरों को 229 की दर से मजदूरी का भुगतान करना है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि प्रखंड की अधिकांश सरकारी योजनाओं में मजदूरों का शोषण हो रहा है. मजदूरों को निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है. मजदूर लगातार शिकायत कर रहे हैं. मगर प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है.

भोक्ताओं ने आग पर झूला झूल की शिव आराधना
चिंगड़ा पंचायत के भंडारशोल भुतेश्वर शिव मंदिर में भंडारशोल, पुटुलियाशोल, कादोकोठा, तिलो और डोम बाउटिया के ग्रामीणों ने गुरुवार को गाजन पर्व मनाया. दोपहर में भोक्ताओं ने तालाब में स्नान किया. भोक्ता गाजे-बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण करते हुए मंदिर तक पहुंचे. मंदिर की परिक्रमा कर भोक्ताओं ने पूजा की. पुजारी परशुराम पंडा ने पूजा करायी. इसके बाद भोक्ताओं ने आग पर नग्न पांव चल कर भगवान शिव के प्रति आस्था दिखायी. आग पर झूला झूलकर भक्ति की. देर रात गोरिया भार लाया गया. इस दौरान क्षेत्र हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा. रात में छऊ नृत्य आयोजित हुआ. महादेव भुइयां, देवाशीष धाड़ा, कुबेर महंती, देवदत्त बारिक, शशांखो जाना, चंद्र शेखर गिरी, गोपाल जाना, विश्वनाथ जाना, खिरोद धाड़ा, मृत्युंजय साव, सुखेंदु धाड़ा आदि भोक्ताओं ने आग पर चल और झूला झूल कर अपनी आस्था दिखायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >