आइसीसी इकाई प्रमुख ने टेलिंग पॉन्ड की समस्या देखी

मुसाबनी : आइसीसी के इकाई प्रमुख संजय सिंह ने रविवार को मुसाबनी टेलिंग पॉन्ड व सुरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने टेलिंग पॉन्ड से बरसात में पानी रिसाव और गर्मी में में धूल से होने वाली परेशानी की जानकारी ली. उन्होंने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. सुरदा वाटर […]

मुसाबनी : आइसीसी के इकाई प्रमुख संजय सिंह ने रविवार को मुसाबनी टेलिंग पॉन्ड व सुरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने टेलिंग पॉन्ड से बरसात में पानी रिसाव और गर्मी में में धूल से होने वाली परेशानी की जानकारी ली. उन्होंने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. सुरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जल शोधन के लिए फिटकरी, ब्लीचिंग व चूना की व्यवस्था करने की बात कही, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके.

सुरदा खदान से पानी निकासी चालू
सुरदा खदान से एचसीएल के अधिकारियों ने पानी निकासी का काम शुरू कराया है. खदान से पानी निकासी में सुरदा 11 लेबल में खराब पंप समेत कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एचसीएल-आइसीसी प्रबंधन प्राथमिकता के आधार पर खदान से पानी निकासी में जुटा है, ताकि खदान में पानी भर जाने से खदान के अंदर के मशीनों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके. इससे जल्द सुरदा खदान को फिर से चालू करने में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >