गौरव यात्रा से दिया संदेश खुले में शौच न करें ग्रामीण

मुसाबनी : पश्चिमी बादिया पंचायत को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए रविवार को गौरव यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया. यात्रा पंचायत मंडप से गाजे-बाजे के साथ निकली, जो केलाबगान, मरिचझापी, ब्लॉक एरिया में पहुंची. इस दौरान लोगों को खुले में शौच न करने, शौचालय का निर्माण करने और शौचालय का उपयोग […]

मुसाबनी : पश्चिमी बादिया पंचायत को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए रविवार को गौरव यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया. यात्रा पंचायत मंडप से गाजे-बाजे के साथ निकली, जो केलाबगान, मरिचझापी, ब्लॉक एरिया में पहुंची. इस दौरान लोगों को खुले में शौच न करने, शौचालय का निर्माण करने और शौचालय का उपयोग करने का आह्वान किया.

गौरव यात्रा में मुखिया पानो सोरेन, बीडीओ संतोष गुप्ता, उप मुखिया अकबर अली, जल सहिया पानो मार्डी, वार्ड सदस्य जमीरूद्दीन, तुलसी पूर्ति, सुजाता राव, स्वच्छता ग्राही सुकुमार श्यामल, गणेश भकत, विष्णु हांसदा, पूनम हेंब्रम, लक्ष्मी मार्डी, हीरामनी सोरेन, सुजाता सोरेन, बलराम मार्डी, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक मोतीलाल बेसरा आदि शामिल थे.

मौके पर पंचायत में शौचालय निर्माण कर उनका सही ढंग से उपयोग करने वाले अशोक समेत कई लोगों ने माला पहनाकर सम्मानित किया गया. बीडीओ संतोष गुप्ता नेकहा कि पश्चिमी बादिया पंचायत में 90 प्रतिशत परिवार खुले में शौच से मुक्त हो गये हैं. इस माह के अंदर बाकी बचे दस प्रतिशत शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >