गालूडीह : जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 जून के बीच झारखंड में मानसून आयेगा. मई और दस जून तक प्री-मॉनसून बारिश होने से किसानों को लाभ मिला है. खेत में नमी है. किसान हल जोत कर खेत तैयार करने में जुटे हैं. मॉनसून की वर्षा शुरू होते ही किसान चारा के लिए धान की बुलानी करेंगे. समय से बुनाई होने पर समय पर चारा तैयार होगा और बेहतर धान की खेती होगी.
मानसून से पूर्व नहर दुरुस्त करने की मांग
गालूडीह : जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 जून के बीच झारखंड में मानसून आयेगा. मई और दस जून तक प्री-मॉनसून बारिश होने से किसानों को लाभ मिला है. खेत में नमी है. किसान हल जोत कर खेत तैयार करने में जुटे हैं. मॉनसून की वर्षा […]

किसान कर रहे नहर दुरस्त करने की मांग: उत्तरी इलाके के विभिन्न गांवों के किसान नहरों को दुरुस्त करने की मांग करने लगे हैं. हेंदलजुड़ी, जोड़सा, बाघुड़िया, बनकांटी, महुलिया आदि पंचायतों में नहर कई जगह टूटी है. शाखा नहर ध्वस्त है. इससे इस बार नहर में पानी आना मुश्किल होगा. किसानों ने नहरों को दुरूस्त करने की मांग सुवर्णरेखा परियोजना के पदाधिकारियों से की है. हेंदलजुड़ी, कालाझोर, राजाबासा, भूतियाकोचा आदि गांवों में शाखा नहर कई जगह टूटी है. इससे खरीफ में किसानों के खेत तक नहर का पानी जाना मुश्किल होगा.