चेन्नई में मजदूर की संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

चेन्नई में काम करने गए मसलिया के मजदूर रोहित राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया प्रखंड के एक प्रवासी मजदूर की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है.शनिवार अहले सुबह जैसे ही मजदूर का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतक की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत अंतर्गत रांगाटांड़ गांव निवासी रोहित राय के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार रोहित करीब एक माह पूर्व पड़ोसी गांव के एक मेट के साथ मजदूरी करने चेन्नई गए थे.इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को गांव लाया गया.शनिवार सुबह गांव में ही रोहित का अंतिम संस्कार किया गया.अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे. बताया जाता है कि रोहित अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके निधन से वृद्ध माता,भाई और बहन सहित पूरे परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. फोटो / चेन्नई से शव गांव पहुंचने के बाद रांगाटांड़ गांव में शोकाकुल परिजन एवं जुटी ग्रामीणों की भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Milan sadhu

मिलन कुमार साधु वर्ष 2010 से प्रभात खबर से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत मसलिया प्रखंड के दलाही प्रतिनिधि के रूप में की थी. वर्तमान में वे प्रभात खबर के मसलिया प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के संकलन एवं प्रकाशन में उनकी विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >