दुष्कर्म करने वाले ने की जलाने की कोशिश

Published at :26 Apr 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म करने वाले ने की जलाने की कोशिश

हंसडीहा : हंसडीहा खिलकिनारी गांव की एक महिला ने सप्ताह भर बाद ही अपना बयान बदल दिया है. आग से झूलसी इस महिला को जब सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उसने कहा था कि चाय बनाने के क्रम में वह आग की चपेट में आ गई. जबकि हंसडीहा थाना में दर्ज करायी […]

विज्ञापन

हंसडीहा : हंसडीहा खिलकिनारी गांव की एक महिला ने सप्ताह भर बाद ही अपना बयान बदल दिया है. आग से झूलसी इस महिला को जब सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उसने कहा था कि चाय बनाने के क्रम में वह आग की चपेट में आ गई. जबकि हंसडीहा थाना में दर्ज करायी गई एक प्राथमिकी में उसने अपने साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप एक युवक पर लगाया है और उसके साथ एक अन्य दम्पती पर घटना की सुबह केरोसीन तेल डालकर जला देने का आरोप लगाया है.

हंसडीहा थाना में दर्ज प्राथमिकी में महिला का आरोप है कि 17 अप्रैल को रात के करीब 10 बजे कृष्ण कुमार ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. चीखने पर उसकी सास पहुंची, तो आरोपी ने सबको जलाकर जान से मार देने की धमकी दी थी. घटना के वक्त पति एवं उसके ससुर घर में नहीं थे.

सुबह जब लोगों को उसने जानकारी देने की कोशिश की, तो कृष्ण कुमार एवं दिलीप महतो तथा दिलीप महतो की पत्नी नीरा देवी ने शरीर पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा दिया़ घर वालों ने उसकी जान बचायी. ईलाज के लिये उसे सदर अस्पताल दुमका ले जाया गया़ सदर अस्पताल में ही नगर थाना पुलिस ने 18 अप्रैल को उसका बयान लिया था. उक्त बयान के बारे में अब उसका कहना है कि सदर अस्पताल में वह अचेत अवस्था में थी. वहां जो कुछ उसने कहा था वह सत्य नहीं है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola