Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के बड़ा पांडेयडीह पिपरा तालाब में सोमवार की शाम पांच बजे नहाने गये गौरीनाथ पांडेय के पुत्र प्रवीण कुमार पांडेय ( 35) की डूबने से मौत गयी. वह ब्लॉक दो में संचालित निजी कंपनी क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया में सैपलिंग मजदूर था. शाम को अक्सर नहाने के लिए अपने गांव के तालाब जाता था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजन खोजने निकले. तालाब के किनारे उनकी चप्पल व गमछा देख परिजनों तालाब में ढूंढना शुरू किया. काफी देर खोजबीन के बाद छह फीट गहरे पानी से उनका शव बाहर निकाला और तुरंत उसे डुमरा अस्पताल ले गये. चिकित्सक ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. तालाब में नहाते वक्त वह कैसे डूबा, यह किसी नहीं देखा. मौत की खबर मिलते ही उनके घर पर कोहराम मच गया. अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. सूचना पाकर बाघमारा पुलिस अस्पताल पहुंचे. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
