Dhanbad News: लेबर कोड के विरोध में प्रदर्शन, काला दिवस मनाया

Dhanbad News: वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, मजदूरों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग.

धनबाद, नया श्रम कानून बुधवार को देश में लागू हो गया. इसके विरोध में एआइसीसीटीयू (एक्टू) के बैनर तले मजदूरों ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. काला दिवस मनाया. प्रदर्शनकारियों ने कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए इसे पूंजीपतियों के हित में लागू करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया.

वक्ताओं ने कहा कि 12 फरवरी को ऐतिहासिक हड़ताल के बावजूद मोदी सरकार ने मजदूरों की आवाज अनसुनी की और यह कोड लागू कर दिया. उन्होंने चेताया कि संयुक्त ट्रेड यूनियन इस कानून के खिलाफ लंबा संघर्ष जारी रखेगा. सड़क से लेकर संसद तक मजदूरों का हक दिलाने की लड़ाई लड़ेगा. एक्टू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नकुलदेव सिंह ने कहा कि यह चार श्रम कोड मजदूर विरोधी है. इसे रद्द कर 44 पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाना चाहिए. मजदूरों ने सरकार से मांग की कि उनके अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये. प्रदर्शन में जिला सचिव कृष्णा सिंह, कार्तिक प्रसाद, मनोरंजन मल्लिक, जगदीश शर्मा, मधेश्वर प्रसाद, संदीप कौशल, संजय सिंह, संजीत राउत, सोहन गोप, नीलकमल बाउरी, अर्जुन नोनिया और सीटू से लीलामय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए.

श्रम कोड के खिलाफ बीमा कर्मचारी संघ का प्रदर्शन

बीमा कर्मचारी संघ ने श्रम कोड के विरोध में बुधवार को काला दिवस मनाया. बरटांड़ स्थित शाखा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. सेंट्रल यूनियन के आह्वान पर देशभर में एलआइसी कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >