Dhanbad: कुसुंडा के गोधर में भू-धसान से दहशत, तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में दरार

Dhanbad: धनबाद के कुसुंडा स्थित गोधर इलाके में भू-धसान की घटना से लोगों में दहशत है. तेज धमाके के साथ जमीन धंसने से तीन घरों में दरार पड़ गई.

धनबाद से प्रतीक पोपट
Dhanbad: केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया सब स्टेशन के पीछे सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई. भू-धसान के बाद इलाके में गोफ बन गया और आसपास के तीन घरों में दरारें आ गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. घटना हवा चानक के पास हुई, जहां अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन धंसने लगी.

बीसीसीएल पर गंभीर आरोप

भू-धसान के बाद इलाके से जहरीली गैस का भी रिसाव हो रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय मौके पर पहुंचे और इलाके का जायजा लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है. लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई बार भू-धसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया.

पीड़ित परिवार ने सुरक्षित जगहों पर मांगा आवास

पीड़ित शिवनंदन पासवान और पार्वती देवी ने बीसीसीएल से सुरक्षित स्थान पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की है. घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि गोधर इलाके में करीब 250 परिवार रहते हैं और लगातार हो रहे भू-धसान से लोगों की जान जोखिम में है. लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि घटना के काफी देर बाद तक न तो बीसीसीएल प्रबंधन और न ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें…

Dhanbad: डुमरा से बच्चे के साथ एक महिला रहस्यमय ढंग से गायब, अपहरण होने की आशंका

Dhanbad News: मॉडल केंद्र की तर्ज पर अपग्रेड होंगे जिले के 400 आंगनबाड़ी केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >