Dhanbad News: सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासोनोग्राफी सेवा, मशीन पहुंची

Dhanbad News: रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य मुख्यालय को भेजा जायेगा प्रस्ताव, यूएसजी सुविधा के अभाव में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

धनबाद, कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में अब अल्ट्रासोनोग्राफी (यूएसजी) सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से अस्पताल को अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करा दी गयी है. बुधवार को यह मशीन अस्पताल परिसर में पहुंच गयी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मशीन को जल्द ही इंस्टॉल करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके साथ ही सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की मांग स्वास्थ्य मुख्यालय से की जायेगी. जैसे ही विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होती है. अस्पताल में यूएसजी जांच की सुविधा नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी.

अब तक मरीजों को निजी केंद्र में करानी पड़ती है जांच

अब तक सदर अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी की कोई व्यवस्था नहीं है. जबकि यहां गायनेकोलॉजी विभाग सहित कई अन्य विभागों की ओपीडी और इंडोर सेवाएं पूरी तरह संचालित हैं. ऐसे में यूएसजी सुविधा के अभाव में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह जांच बेहद जरूरी होती है. अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ-साथ ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच के लिए बाहर निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों का रुख करना पड़ता है. इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है और समय की भी बर्बादी होती है. कई बार आपात स्थिति में समय पर जांच नहीं हो पाने से इलाज में देरी की स्थिति भी बन जाती है. अस्पताल में यूएसजी मशीन के पहुंचने से अब इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

जल्द शुरू होगा इंस्टॉलेशन

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि मशीन का इंस्टॉलेशन और तकनीकी परीक्षण के बाद जल्द ही सेवा शुरू कर दी जायेगी. इसके लिए आवश्यक संसाधनों और मानव बल की व्यवस्था भी की जा रही है. कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी सेवा शुरू होने से ना केवल मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि अस्पताल की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य विभाग के इस कदम को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >