Dhanbad News: यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक किशोरी समेत छह सदस्य पकड़ाये

Dhanbad News: रात में ट्रेनों में यात्री बनकर करते थे सफर, भीड़ का फायदा उठाकर घटना को देते थे अंजाम.

धनबाद, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेल थाना की संयुक्त टीम ने मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के सात लोगों को पकड़ा. इसमें एक किशोरी भी है. यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर की गयी. टीम ने बुधवार की सुबह करीब छह बजे प्लेटफार्म संख्या 02-03 के हावड़ा छोर पर तीन पुरुष, दो महिला और एक किशोरी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से सात चोरी के मोबाइल, चांदी की चार अंगूठियां, आठ बिछिया और 1620 रुपये नकद बरामद किए गए.

चोरी का सामान खरीदता था नरेंद्र

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित तरीके से स्टेशन पर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में यात्रियों के चढ़ने-उतरने के दौरान उनका मोबाइल, पर्स और अन्य सामान चोरी करते थे. चोरी के सामान को वे नरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को बेच देते थे. पुलिस ने पूर्वाह्न 11:30 बजे नरेंद्र कुमार को भी स्टेशन परिसर से तीन चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक नंदलाल राम की लिखित शिकायत के आधार पर राजकीय रेल थाना धनबाद में कांड संख्या 83/26 दर्ज किया गया है.

ये पकड़ाये

पकड़ाने वाले छह उत्तर प्रदेश चंदौली के रहने वाले हैं. इसमें साजन डोम, समीर डोम, शिवा डोम, अंजली देवी, करिश्मा डोम, किशोरी और धनबाद का रहने वाला नरेंद्र कुमार शामिल है. जांच में आया है कि यह गिरोह रात में ट्रेनों में यात्री बनकर सफर करता था और भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >