Dhanbad News: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री ललन चौबे सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय में गोविंदपुर एरिया तीन के महाप्रबंधक के साथ 11 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता की. महामंत्री ललन चौबे ने महाप्रबंधक से कोलियरी क्षेत्र में प्रदूषण कम करने, आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किये जा रहे उत्पादन कार्य में लगे मजदूरों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने, न्यू आकाश किनारी कोलियरी के वर्कशॉप ड्रिल सेक्शन की छत मरम्मत कराने, विभागीय एवं आउटसोर्सिंग द्वारा किए जा रहे उत्पादन कार्य में लगे सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने आदि मांग की. महाप्रबंधक जीसी साहा ने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए 15 दिनों के अंदर निष्पादन करने का आश्वासन दिया. वार्ता में राकोमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष एलएन भट्टाचार्या, क्षेत्रीय सचिव मो इबरार अंसारी, विनय उपाध्याय, मंसूर आलम, विक्की कुमार, संजय सिंह, प्रकाश यादव, तपन पांडेय जबकि प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अमित कुमार महतो उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
