Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में आइइन्वेंटिव 2026 का आयोजन छह से

आर एंड डी फेयर ‘आइइन्वेंटिव 2026’ में 150 से अधिक नवाचारों को होगा प्रदर्शन. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि.

आइआइटी आइएसएम में राष्ट्रीय स्तर के आर एंड डी फेयर ‘आइइन्वेंटिव 2026’ का आयोजन छह और सात अप्रैल को होगा. इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह आयोजन रिसर्च, इनोवेशन, इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट को एक मंच पर लाने का प्रयास है. इसका उद्देश्य अकादमिक रिसर्च और उसके प्रैक्टिकल एप्लिकेशन के बीच की दूरी कम करना है. इसके माध्यम से इंस्टीट्यूशंस और इंडस्ट्री के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जायेगा. साथ ही टेक्नोलॉजी ट्रांसफर व इनोवेशन के व्यवसायीकरण को गति मिलेगी.

150 से अधिक इनोवेशन प्रदर्शित किये जाएंगे

आइआइटी आइएसएम की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, मटेरियल्स साइंस, अर्थ साइंसेज और सेमीकंडक्टर व चिप डिजाइन जैसे प्रमुख क्षेत्र के 150 से अधिक बेहतरीन इनोवेशन प्रदर्शित किये जाएंगे. इसके अलावा 50 से अधिक डीप टेक स्टार्टअप और 20 से अधिक वेंचर कैपिटलिस्ट्स की भागीदारी भी आयोजन को खास बनाएगी. इसमें देश के प्रमुख संस्थान जैसे आइआइटी, एनआइटी, आइआइएससी, आइआइएसइआर और अन्य टॉप इंस्टीट्यूट्स भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >