Dhanbad News: 41 पार्षद प्रत्याशियों को डिबार करने की अनुशंसा

चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने पर व्यय अनुश्रवण कोषांग की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

नगर निगम चुनाव में व्यय अनुश्रवण कोषांग ने सख्त रुख अपनाते हुए 41 पार्षद प्रत्याशियों को डिबार करने की अनुशंसा राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है. ये सभी प्रत्याशी निर्धारित समय सीमा तक अपने चुनाव खर्च का ब्योरा जमा नहीं कर सके. रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनाव में कुल 447 प्रत्याशी मैदान में थे. सभी को 30 मार्च तक खर्च का पूरा हिसाब देना अनिवार्य किया गया था. कोषांग ने चार चरणों में खर्च का ऑडिट किया. इसमें अंतिम चरण के बाद 41 प्रत्याशी डिफॉल्टर पाये गये.

अगले तीन वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे

नोडल पदाधिकारी डीएन राय ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रत्याशियों पर यह कार्रवाई की गयी है. आयोग की मंजूरी के बाद ये प्रत्याशी अगले तीन वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

मेयर पद की प्रत्याशी को नोटिस

इधर, मेयर पद की प्रत्याशी शिल्पी शर्मा ने भी अब तक चुनावी खर्च का लेखा-जोखा जमा नहीं किया है. उन्हें नोटिस जारी कर गुरुवार तक का समय दिया गया है. समय सीमा के बाद भी रिपोर्ट नहीं देने पर मामले को राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा.

मेयर प्रत्याशियों में खर्च में कौन आगे

चंद्रशेखर अग्रवाल: 18.49 लाख

संजीव सिंह : 18.37 लाखसंजीव कुमार: 11.86 लाख

इंदु देवी: 11.53 लाखशमशेर आलम अंसारी: 3.81 लाख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >