Dhanbad News: उप मुख्य संवाददाता, धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) और संबद्ध कॉलेजों में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया गया. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मातृभाषा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण और स्वागत गीत से हुई. डॉ सिंह ने कहा कि मातृभाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का माध्यम है. नयी शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा में शिक्षा पर बल दिया गया है. छात्र-छात्राओं ने विचार रखे और खोरठा भाषा में कविता पाठ किया.
Dhanbad News: मातृभाषा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है : डॉ. संजय

Dhanbad News: मातृभाषा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है : डॉ. संजय
Copied link
Dhanbad News: बीबीएमकेयू व संबद्ध कॉलेजों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस