Dhanbad News: कापासारा मोहल्ला हुआ अतिक्रमण मुक्त, तोड़ी गयी दीवार

Dhanbad News: कापासारा मोहल्ला हुआ अतिक्रमण मुक्त, तोड़ी गयी दीवार

Dhanbad News: चिरकुंडा नप द्वारा वार्ड संख्या 19 में कापासारा मुहल्ला में मनोज साव एवं विकास कुमार साव द्वारा अतिक्रमण कर उठायी गयी दीवार को जेसीबी से तोड़कर हटा दिया गया. सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि मोड़ में दीवार खड़ा कर देने से आमलोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी. यह विवाद लगभग दो वर्ष से भी अधिक समय से चल रहा था. यहां तक कि मोहल्ला में एंबुलेंस को घुसने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था. अंचल कार्यालय एगयारकुंड ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की है. अतिक्रमण मुक्त होने से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार लगभग एक सौ से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सीओ एग्यारकुंड व ईओ नप को देकर उक्त मोड़ को अतिक्रमण मुक्त करने का मांग की थी. अंचल कार्यालय के उक्त निर्देश के आलोक में जेइ संतोष कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त कर चिरकुंडा पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया. मौके पर सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, एई अंकित परासर, सब-इंस्पेक्टर लालजीत उरांव, सुपरवाइजर अनिल साव, चिन्मय बनर्जी, ओंकारनाथ श्रीवास्तव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >