परिवार विहीन बच्चों को मिलेगा सहारा, धनबाद में फोस्टर केयर योजना शुरू

धनबाद में मिशन वात्सल्य के तहत फोस्टर केयर योजना शुरू हुई है। अब परिवार विहीन बच्चों को मिलेगा सुरक्षित पारिवारिक वातावरण और बेहतर देखभाल का सहारा।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार की ओर से मिशन वात्सल्य के तहत धनबाद जिले में पालन-पोषण देखरेख योजना शुरू की गयी है. योजना का उद्देश्य परिवार विहीन बच्चों को असंबद्ध परिवार से जोड़कर उन्हें सुरक्षित पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है.

18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मिलेगा लाभ

योजना के तहत जिले के विभिन्न बाल गृहों में रह रहे 18 वर्ष से कम उम्र के परिवार विहीन बच्चों को अल्प अवधि के लिए इच्छुक परिवारों से जोड़ा जायेगा. परिवार बच्चों को अपने साथ रखकर उनका पालन-पोषण और देखरेख कर सकेंगे. इसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें परिवार जैसा माहौल उपलब्ध कराना है.

शिक्षा और चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता

पालन-पोषण व देखरेख के दौरान बच्चों की शिक्षा, पोषण, चिकित्सा और विकास की जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है. योजना के माध्यम से बच्चों को केवल आश्रय ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और सहयोगपूर्ण पारिवारिक वातावरण देने पर जोर दिया गया है.

इच्छुक परिवार कर सकते हैं संपर्क

जिले में ऐसे दंपती या परिवार जो परिवार विहीन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अल्प अवधि के लिए अपने परिवार में रखकर उनका पालन-पोषण और देखरेख करना चाहते हैं, वे जिला बाल संरक्षण इकाई से संपर्क कर सकते हैं.

इच्छुक परिवार जिला बाल संरक्षण इकाई, मिश्रित भवन, भू-तल, कमरा संख्या 07, धनबाद-826001 में संपर्क कर सकते हैं. जानकारी के लिए 7903353045 और 7004246414 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >