Video: धनबाद के कतरास में रात भर हुई बारिश, अंडरपास में जमा पानी, ऐसे पार हो रहे वाहन

Dhanbad Rain: धनबाद के कतरासगढ़ कोयलांचल में रात भर हुई बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया. यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास में 3-4 फुट तक पानी जम गया. इसी अंडरपास के पास एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. इसकी वजह से रोड पर जाम लग गया. प्रशासन की मदद से वाहनों को अन्य मार्ग से भेजकर रोड को खाली कराया गया. अंडरपास से कैसे पार हुए वाहन, देखें ये Video

Dhanbad Rain| धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद के कतरास कोयलांचल में रात भर हुई बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया. नेशनल हाईवे पर अंडरपास में भी पानी जम गया. बोकारो-राजगंज मुख्य मार्ग (NH-32) के गौशाला पुल के नीचे पानी जम जाने की वजह से कई वाहन फंस गये थे. सुबह में छोटी गाड़ियों ने पानी से गुजरने की बजाय रास्ता बदलना उचित समझा. बड़ी गाड़ियां भी बेहद सावधानी से गुजरीं. बाईक वाले अपनी बाईक को धकेलते हुए अंडरपास के दूसरी ओर पहुंचे.

इसी अंडरपास के पास सोमवार की रात एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक बाल-बाल बच गया. इसकी वजह से इस रास्ते से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गयी. प्रशासन की पहल पर वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजा गया. तब जाकर सुबह तक स्थिति सामान्य हो पायी. दूसरी तरफ, अंडरपास में 3-4 फुट तक पानी जम गया, जिसकी वजह से वाहन चालक उसे पार करने में डर रहे थे. देखें ये वीडियो.

इसे भी पढ़ें

संविधान संशोधन पर मुहर आज, 38 साल बाद बदलेगा झामुमो अध्यक्ष, शिबू सोरेन की जगह लेंगे हेमंत

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर, रांची में ठनका गिरने से एक की मौत, पूरे झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

झामुमो ने कहा- जिलों में थर्ड और फोर्थ ग्रेड में स्थानीय को मिले 100 प्रतिशत आरक्षण, लागू हो सरना धर्म कोड

Jharkhand Weather: रांची में मौसम की मार, 2 विमान डायवर्ट, 5 देर से आये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >