Dhanbad: पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ निकाली रैली

Dhanbad: धनबाद में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने फिर से मेयर पद के लिए नामांकन कर दिया है.

Dhanbad: धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. गुरुवार को पूर्व मेयर और इस बार मेयर पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. नामांकन से पहले चंद्रशेखर अग्रवाल ने झरिया स्थित श्याम मंदिर से समर्थकों के साथ एक रैली निकाली. यह रैली झरिया से धनसार होते हुए शक्ति मंदिर पहुंची. इसके बाद नया बाजार, राजेंद्र सरोवर, सिटी सेंटर होते हुए मेमको मोड़ तक गई. मेमको मोड़ से चंद्रशेखर अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ पैदल ही समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन प्रक्रिया पूरी की.

चंद्रशेखर अग्रवाल को जीत की उम्मीद

रैली के दौरान जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया. मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में मेयर रहते हुए उन्होंने जनता के हित में कई विकास कार्य किए हैं, जिसे धनबाद की जनता भली-भांति जानती है. उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हीं कार्यों के आधार पर जनता एक बार फिर उन्हें सेवा का अवसर देगी. आगे उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला और वे दोबारा मेयर चुने गए तो धनबाद के विकास के लिए और अधिक मजबूती से काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

मौत को टक से छूकर लौट आए नोवामुंडी के बीडीओ साहेब, चुनावी ड्यूटी पर जाने के दौरान खाई में गिरते-गिरते बची गाड़ी

Hazaribagh News: हजारीबाग के 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के रिपेयरिंग टेंडर पर सवाल, प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >