Dhanbad News: 22 आरोपियों की जमानत पर केस डायरी तलब

Dhanbad News: बलियापुर में रामनवमी के जुलूस पर पथराव का मामला

Dhanbad News: बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी के दिन बाइक जुलूस पर पथराव मामले में 22 नामजद आरोपियों की जमानत के लिए अदालत ने केस डायरी तलब की है. जेल में आरोपित मोहम्मद वकार, शेख असगर , मो शहिद, मो एहसान, मो वारिश, मो जमाल, मो मुश्ताक आलम, इमरान शेख, मो इबरार, मो अरशद, मो यातुल, मो एयाज, मो नासिर, मो मकसूद, मोहम्मद मोबीन, शत्रुघ्न महतो, दिनेश पात्रा, चिरंजीत राय की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रफुल्ल कुमार की अदालत में हुई. बचाव पक्ष से अधिवक्ता एस ए मल्लिक ने बहस की. वहीं अपर लोक अभियोजक ने पुलिस से केस डायरी की मांग की.

अगली सुनवाई 28 अप्रैल को

अदालत ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने के लिए अगली तारीख 28 अप्रैल 2026 मुकर्रर की है. ज्ञात हो कि 27 मार्च 2026 रामनवमी के दिन शाम 6: 30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मारुति क्लब आमझर अखाड़ा द्वारा निकाले गये बाइक जुलूस पर भिखराजपुर के पास एक समुदाय द्वारा पथराव किया गया. इससे 15 मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी थी. जिला प्रशासन द्वारा बलियापुर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास को वहां दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया था. 28 मार्च 2026 को बीडीओ की शिकायत पर बलियापुर थाना में 59 नामजद लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 58/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >