Dhanbad News: होली में माहौल बिगाड़ने पर होगी कार्रवाई

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी व राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक.

Dhanbad News: जिले के विभिन्न थानों व ओपी में होली व रमजान को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गयी. कहा गया कि होली में माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. पूर्वी टुंडी थाना में प्रभारी तारीक वसीम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान सदस्यों ने होली में शराब की बिक्री व डीजे बजाने पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर पुलिस निरीक्षक मो साजिद हुसैन, प्रभारी अंचल निरीक्षक दिलीप सिंह, मुखिया मो ऐनुल हक, सतीश मुर्मू, संतलाल बाबा, बिपिन दां,सुनील कुमार, अजीत मिश्रा, मनोज महतो, काजल कुमार, ऐनुल अंसारी, सुरेंद्र मंडल, संतोष भगत, कांतलाल मंडल, गिरिलाल किस्कू आदि थे. इधर, राजगंज थाना में प्रभारी अलिशा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर मुखिया वंदना बारुई, मनोज महतो, दारोगा धर्मदेव प्रसाद, प्रमोद कुमार, सूरज सोनी, नीलकंठ रवानी, हीरालाल महतो, व्यास राय, दिलीप गोप, मो फहीम, मो जैनुल, दिवाकर तिवारी, कौशल्या देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, अजय राम, रामाशीष रवानी, सचिता सिंह, परितोष चौधरी, मुन्नी देवी, गीता देवी, रेशमा देवी, मंजु देवी, मीना देवी, मंजु देवी, अनिता देवी, सरिता देवी, वीणा देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >