बीसीसीएल बोर्ड की बैठक: झरिया एक्शन प्लान में तेजी लाने का निर्देश 36 लाख से बनेगी आमटाल की सड़क

धनबाद: बीसीसीएल बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में बलियापुर प्रखंड के बेलगड़िया जाने वाली आमटाल की सड़क को सीएसआर के तहत 36 लाख रुपये की लागत से बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक टीके लाहिड़ी ने की. बैठक में तीन स्वतंत्र निदेशक वी रमेश कुमार, वाइ […]

धनबाद: बीसीसीएल बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में बलियापुर प्रखंड के बेलगड़िया जाने वाली आमटाल की सड़क को सीएसआर के तहत 36 लाख रुपये की लागत से बनाने का निर्णय लिया गया.

बैठक की अध्यक्षता कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक टीके लाहिड़ी ने की. बैठक में तीन स्वतंत्र निदेशक वी रमेश कुमार, वाइ जोसेफ एवं बी विश्वास के अवकाश ग्रहण करने पर उनकी उपलब्धियों की चर्चा की गयी तथा उन्हें विदाई दी गयी. बैठक में झरिया एक्शन प्लान पर चर्चा हुई तथा उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रोडक्शन टारगेट पर भी चर्चा की गयी.

अधिकारियों को कहा गया कि इस माह का टारगेट 35 मिलियन टन करने का है. सीएमडी ने कहा कि ऐसी नीति बनायें कि हर हाल में लक्ष्य प्राप्त कर लें. बैठक में सीएमडी के अलावा निदेशक ( कार्मिक) बीके पांडा, निदेशक (पीएनपी) अशोक सरकार, निदेशक ( ऑपरेशन) डीसी झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

एमआर के बीच विवाद, थाना में प्राथमिकी

धनबाद. हीरापुर पार्क मार्केट स्थित एक क्लिनिक में शुक्रवार की शाम मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के बीच विवाद में मारपीट व गाली-गलौज हुई. एक एमआर को उसके सहयोगियों ने संघ कार्यालय में ले जाकर भी मारपीट की व जान मारने की धमकी दी. रांची निवासी एमआर संजीव कुमार वर्मा ने धनबाद थाना में एफआइआर दर्ज करायी है. संजीव की ओर से दर्ज एफआइआर में एकमत होकर मारपीट करने, गला दबाकर जान मारने की कोशिश करने व जेब से सात हजार रुपये ले लेने का आरोप है. एफआइआर में अजय कुंभकार, अरविंदम विश्वास, अमित सिन्हा व अशोक को नामजद किया गया है. संजीव का कहना है कि वह पार्क मार्केट स्थित क्लिनिक में डॉक्टर से दवा के बारे में बातचीत कर रहे थे. वहां उनका सहयोगी अजय था, जिसे उन्होंने काम के बारे में समझाया और कहा कि मिहनत करो, नहीं तो कंपनी को रिपोर्ट कर देंगे. वह मारपीट करने लगा व जेब से पैसा निकाल लिया. संजीव का आरोप है कि संघ कार्यालय में ले जाकर अरविंदम, अमित सिन्हा व अशोक के सामने लगा दबाकर जान मारने की कोशिश की गयी. कल शाम से ही एमआर संघ के लोग मामले में समझौते की कोशिश में थे, लेकिन सफलता नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >