Dhanbad News: बीसीसीएल : ई-ऑक्शन में मिली शानदार सफलता, 8,23,500 टन कोयले की बुकिंग

बीसीसीएल ने अपनी ई-ऑक्शन योजना के तहत शानदार प्रदर्शन किया है. अब सात अप्रैल को दो लाख टन कोयले का स्पॉट ई- ऑक्शन होगा.

बीसीसीएल ने अपनी ई-ऑक्शन योजना के तहत शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8,23,500 टन कोयले की बुकिंग हासिल की है. कैश डिस्काउंट ऑफर के साथ आयोजित इस ऑक्शन को बाजार से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है. इस सफलता के बाद अब बीसीसीएल ने सात अप्रैल को दो लाख टन कोयले का स्पॉट ई-ऑक्शन करने की घोषणा की है. इसमें उपभोक्ताओं को वास्तविक उठाव के आधार पर 600 रुपये प्रति टन तक कैश बैक डिस्काउंट का लाभ मिलेगा. बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह पहल उद्योगों को कोयले की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है. कोयला क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीएल के ये प्रयास उद्योग जगत के लिए राहत और ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाये रखने में सहायक साबित हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >