Dhanbad News: बीसीसीएल : 126.83 करोड़ का खनन कार्य मेसर्स बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला

Dhanbad News: सिजुआ एरिया में एचइएमएम के जरिये ओबी हटाने, कोयला उत्खनन व परिवहन का जिम्मा, 96.50 प्रतिशत पर मिली स्वीकृति, 15.86 लाख मीट्रिक टन कोयले का होगा उत्पादन.

धनबाद, बीसीसीएल ने सिजुआ एरिया के अमलगमेटेड सेंदरा बांसजोड़ा निचितपुर कोलियरी (एएसबीएनसी) में बड़े खनन कार्य के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) जारी किया है. यह कार्य हायरिंग ऑफ एचइएमएम के तहत ओपनकास्ट पद्धति से किया जायेगा. जारी आदेश के अनुसार, कंपनी को इन-सीटू सॉफ्ट ओबी के करीब 0.38 मिलियन क्यूबिक मीटर और हार्ड ओबी के 56.42 लाख क्यूबिक मीटर हटाने का काम दिया गया है. इसके साथ ही लगभग 15.86 लाख मीट्रिक टन कोयले के उत्खनन और परिवहन की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है. एलओए के मुताबिक इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत जीएसटी सहित 126.83 करोड़ रुपये है, जबकि कुल अनुमानित लागत 131.43 करोड़ रुपये आंकी गई है. टेंडर प्रक्रिया में बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर 96.50 प्रतिशत दर के साथ एल-1 बोलीदाता के रूप में उभरी. यानी आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स बीएलए ने उक्त कार्य को लेने के लिए करीब 3.5 प्रतिशत कम की बोली लगायी थी. जमा करने होंगे 3.63 करोड़ का सिक्योरिटी बीसीसीएल ने आउटसोर्सिंग कंपनी को निर्देश दिया है कि वह सात दिनों के भीतर एलओए पर हस्ताक्षर कर जमा करें. साथ ही 21 दिनों के अंदर 3.63 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (बीजी) जमा करनी होगी. निर्धारित समय में शर्तें पूरी नहीं करने पर टेंडर रद्द करने, भुगतान रोकने और एक वर्ष तक प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है. 540 दिनों में पूरा करना है प्रोजेक्ट इस कार्य की कुल अवधि 540 दिन निर्धारित की गई है. समय सीमा की गणना लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी होने के 10 दिन बाद या साइट हैंडओवर के बाद से की जायेगी. बीसीसीएल के अनुसार, इस परियोजना से क्षेत्र में कोयला उत्पादन को गति मिलेगी और खनन कार्य अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >