बिनोद नगर में मारपीट मामले में दो जेल गये

दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मामला धनबाद : बिनोद नगर में गुरुवार की रात एक्सीडेंट के बाद मारपीट, फायरिंग व हंगामा मामले में धनबाद थाना में दोनों ओर से केस दर्ज किया गया है. कार के धक्के से जख्मी राहुल सत्यार्थी की शिकायत पर जमीन कारोबारी उमेश यादव व विवेक यादव […]

दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मामला
धनबाद : बिनोद नगर में गुरुवार की रात एक्सीडेंट के बाद मारपीट, फायरिंग व हंगामा मामले में धनबाद थाना में दोनों ओर से केस दर्ज किया गया है. कार के धक्के से जख्मी राहुल सत्यार्थी की शिकायत पर जमीन कारोबारी उमेश यादव व विवेक यादव के खिलाफ कार से धक्का मारने, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया है. वहीं उमेश यादव ने भी पवन अग्रवाल व राजीव रंजन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी करने की एफआइआर दर्ज करायी है. गिरफ्तार उमेश और विवेक यादव को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
उल्लेखनीय है कि कार से धक्का मारने के बाद भाग रहे उमेश यादव ने पीछा कर रहे लोगों के साथ मारपीट की थी. घर की छत से लोगों पर फायरिंग भी की थी. पुलिस के पहुंचने पर वह दरवाजा बंद कर छुप गया था. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों भाइयों को पकड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >