देवघर में 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Deoghar News: देवघर में नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने जसीडीह इलाके में छापेमारी कर 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की और एक युवक को गिरफ्तार किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

देवघर से आशीष कुंदन की रिपोर्ट 

Deoghar News: देवघर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जब्त ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है.

देवघर पुलिस को मिली गुप्त सूचना से बड़ी कार्रवाई

एसपी प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की. यह जानकारी एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में देते हुए कहा कि 7 जून को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भागलपुर से आने वाली बस से देवघर पहुंचा है और साई विकास नगर स्थित मनोकामना साई मंदिर के सामने बांका मुख्य सड़क के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है.

छापेमारी में संदिग्ध युवक गिरफ्तार

सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध युवक बिहार अंतर्गत भागलपुर जिले के सबौर निवासी छोटु कुमार को पकड़ा. विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

मामला दर्ज, टीम में कई अधिकारी शामिल

इस संबंध में जसीडीह थाना में धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. छापेमारी दल में देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी एसआई संदीप कृष्णा, बाबा मंदिर थाना के एसआई प्रियरंजन कुमार, जसीडीह थाना के एसआई राजेश कुमार, तकनीकी कोषांग के कर्मी और सशस्त्र बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें : टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आए बैद्यनाथ राम, अब राज्यसभा लहराएंगे पचरम

यह भी पढ़ें : झामुमो ने बैद्यनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दूसरे प्रत्याशी की घोषणा बाकी

यह भी पढ़ें : बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं, डिस्चार्ज याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >