सोनारायठाढ़ी : करमा त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कुसमाहा गांव में आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के तहत मेलर समाज की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दामोदर राय मेलर ने की. इसमें प्रखंड क्षेत्र के झांझी, कुसमाहा, पोरखवा, दसमरिया, सोनारायठाढ़ी, चांदना, दोनदिया, ढोढवा, रायकुंड, गड़गड़िया समेत दर्जनों गांवों के मेलर समाज के लोगों ने भाग लिया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष दामोदर राय मेलर ने कहा कि प्रकृति का त्यौहार करमा हमलोग धूमधाम से मनाते हैं. करमा का त्यौहार भाई-बहन का त्यौहार है. इस त्यौहार में हमलोग पेड़-पौधों की पूजा करते हैं, ताकि हमलोगों का जीवन स्वस्थ रहे.
कई जिलों से शामिल होंगे मेलर समाज के लोग
उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को एकादशी के दिन सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के कुसमाहा गांव के मैदान में करमा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गिरिडीह समेत कई जिलों के मेलर समाज के लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है. बैठक में मेलर समाज के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर राय मेलर, रामनारायण राय मेलर, संजय राय मेलर, भरत सिंह मेलर, कामेश्वर सिंह मेलर, जयनारायण सिंह मेलर, प्रमोद राय मेलर, मुन्ना राय मेलर, राजकुमार राय मेलर, आनंद राय मेलर, भूदेव राय मेलर, काजल राय मेलर, अनिल राय मेलर, राजेंद्र सिंह मेलर समेत दर्जनों लोगों ने बैठक के बाद मांदर की थाप पर करमा गीत गाकर एक दूसरे को करमा पर्व की बधाई दी.
