Shravani Mela: श्रावणी मेला से पहले ही बाबा मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु, मेले को आकर्षक बनाने में जुटा प्रशासन

Shravani Mela: श्रावणी मेला से पहले ही बाबा मंदिर में श्रद्धालुओँ की भीड़ उमड़ने लगी है. शनिवार को 35 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया.

Shravani Mela: श्रावणी मेले से पहले आषाढ़ माह में ही प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबाधाम पहुंच रहे हैं. शनिवार को आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि पर करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर मंगलकामना की. भीड़ की वजह से 4,422 लोगों ने शीघ्रदर्शनम कूपन का लाभ लिया.

सावन से पहले ही बाबा मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

सरदारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला बाबा मंदिर का पट

शनिवार को सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले कांचा जल चढ़ाया गया. इसके बाद सरदारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. पट खुलते ही श्रद्धालु प्रशासनिक भवन होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में पहुंच कर जलार्पण कर पूजा अर्चना किये. श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराया. वहीं, बाबा मंदिर में गर्मी के दिनों में श्रद्धालुओं के लिए लगाये गये पंडाल को बरसात को देखते हुए हटाने का कार्य किया जा रहा है.

देवघर के बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु. फोटो : प्रभात खबर

स्पाइरल लाइट का काम 20 तक पूरा करने का लक्ष्य

श्रावणी मेला-2024 के दौरान शहर को आकर्षक रूप प्रदान करने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग के वर्क्स डिवीजन, धनबाद बिजली पोलों पर स्पाइरल लाइटें लगा रहा है. वर्क्स डिवीजन की टीम शहर के कांवरिया पथ, मेला क्षेत्र व बॉर्डर इलाका (दर्दमारा से आंधरीगादर), देवघर-दुमका पथ स्थित तालझारी बॉर्डर तक, जसीडीह स्टेशन चौक तक बिजली के पोल को आकर्षक रूप से सजाया जाना है.

श्रावणी मेला के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर की हो रही साज-सज्जा. फोटो : प्रभात खबर

मेला क्षेत्र में हो रही आकर्षक विद्युत सज्जा

मेला क्षेत्र के सभी पोल को आकर्षक रूप प्रदान करने के लिए स्पाइरल लाइट से बाइडिंग की जा रही है. शुक्रवार की शाम सत्संग इलाके में प्राइमरी टेस्टिंग की गयी. स्पाइरल बाइंडिंग के बाद उस पर विद्युत निगम के कर्मी डबल रैपिंग करेंगे. यह जानकारी वर्क्स डिवीजन के नीरज कुमार ने दी.

Also Read

Shravani Mela: देवघर में श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम शुरू

Shravani Mela Spl Train: शिवभक्तों के लिए बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश से भारतीय रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

Shravani Mela: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में बैद्यनाथ धाम क्यों है सबसे खास?

Shravani Mela: सावन में 1 माह शिव भक्तों से गुलजार रहता है देवघर, कैसे पहुंचें बाबाधाम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >