चितरा में बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान रोपाई के लिए बीज का इंतजार

विभाग की ओर से बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है

चितरा. मौसम में परिवर्तन के बाद मंगलवार को झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं, किसानों के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है. इसके बाद बुआई को लेकर किसान अपने खेतों को तैयार करने में जुट गये हैं. वहीं पैक्स द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने से किसान मायूस हैं. इस संबंध में किसान अजय कुमार, नंद लाल महतो, भीम महतो, सत्यदेव महतो, अशोक कुमार महतो, सुदामा महतो, विवेक महतो ने कहा कि बारिश होने से हमलोग अपने अपने खेतों को बुवाई के लिए तैयार करने में लगे हैं. पर पैक्स की ओर से हमलोगों को धान, मकई आदि फसलों का बीज नहीं दिया जा रहा है, जिससे हमलोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द बीज उपलब्ध कराने की मांग की है. इससे गरीब से गरीब किसान समय पर खेती कर सके. इस संबंध में जमुआ पैक्स अध्यक्ष नरेश महतो ने कहा कि हमलोगों को विभाग की ओर से बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है. जिससे हमलोग किसानों को बीज नहीं दे पा रहे हैं. विभाग के द्वारा बीज मिलते ही किसानों को बीज वितरण कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >