शिविर में बीपी व शुगर के मरीजों की हुई जांच

करौं: दो दिवसीय आयुष शिविर आयोजित

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला स्वास्थ्य समिति देवघर के तत्वावधान में दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि मंटू मंडल ने किया. शिविर में डॉ रंजन कुमार व डाॅ रविकांत कुमार ने मरीजों को जांच कर उचित परामर्श दिया. रोगियों को नि: शुल्क दवा भी दिया गया. शिविर में अर्थराइट, बीपी, शुगर आदि रोगों की बारी-बारी से जांच की गयी. चिकित्सकों ने कहा कि लोगों को विभिन्न जगहों में लगाये जाने वाले शिविर का लाभ उठाना चाहिए. ताकि रोगियों का इलाज के साथ नि: शुल्क दवा मिल सके. मौके पर रामानंद सिंह, योग शिक्षक सुधीर कुमार मंडल, कैलाश मंडल,अशोक ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >