सारठ. जिला आयुष विभाग की ओर से ब्लॉक में आयुष चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन लगभग 187 मरीजों की जांच कर दवा दी गयी. इस दौरान गठिया, मांसपेशियों में दर्द, बीपी, शुगर आदि बीमारियों की जांच कर दवा दी गयी. वहीं, डॉ गणेश प्रसाद राय ने बताया कि विभाग का निर्देश है कि हर प्रखंड में महीने में दो दिन इस प्रकार का शिविर आयोजन करना है. कहा कि होम्योपैथी से जटिल से जटिल बीमारी का इलाज संभव है. इसके लिए मरीज नियमों से दवा का सेवन करें. मौके पर डॉ गणेश प्रसाद राय, डॉ कुमार साहब, डीपीएम डॉ सुबोध कुमार सिंह, योग शिक्षक प्रदीप मेहरा, उचित कुमार मुर्मू, सहिया कुमारी उमा सिंह, दुर्गावती देवी, यशोदा देवी, शांति देवी, फूल कुमारी मुर्मू, मीरा कुमारी, अलीजा खातून, पंसस दिलीप सोरेन आदि मौजूद थे.
होम्योपैथी से जटिल से जटिल बीमारी का इलाज संभव : डॉ गणेश
सारठ में आयुष चिकित्सक जांच शिविर आयोजित
