क्षय रोग निदान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

देवीपुर: क्षय रोग निदान को लेकर 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि, देवीपुर ; एम्स देवघर में एम्स व जिला क्षय रोग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय स्किल-अप प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें जिला अस्पताल, उप-जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं स्वास्थ्य केंद्रों से 27 चिकित्सा पदाधिकारियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को विशेषज्ञ पैथोलॉजिस्टों के मार्गदर्शन में गर्दन, कांख एवं जांघ क्षेत्र के लसीका ग्रंथियों की फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी एफ एन ए सी का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. कार्यक्रम प्रधान अन्वेषक डॉ हरीश कुमार बोहरा के नेतृत्व में तथा सह-प्रधान अन्वेषकों प्रो. (डॉ.) संजीत कुमार सिंह, डॉ निशि, डॉ सुनील कुमार पाणिग्रही, डॉ श्याम किशोर कुमार एवं डॉ अर्चना मलिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में रोहित कुमार, डॉ. नवीन कुमार, गोपाल कुमार, अजीत कुमार, अशोक कुमार दास, सुश्री अंजली कुमारी, अवधेश कुमार मुर्मू, सुषमा कुमारी, सुश्री रीमा हांसदाक का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) नितिन गंगाने, डॉ. संचयन जिला क्षय रोग पदाधिकारी कमलेश कुमार, राज्य क्षय रोग पदाधिकारी, डॉ शशि झा एमडी–एनएचएम, झारखंड सरकार के सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया. यह पहल झारखंड में एक्स्ट्रा पल्मोनरी क्षय रोग के निदान को सुदृढ़ करने तथा प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >