लालगढ़ में सर्वधर्म शांति समिति का किया गया गठन, सलाउद्दीन शेख अध्यक्ष मनोनीत

मधुपुर के लालगढ़ वार्ड विकास भवन में हुई बैठक

मधुपुर. शहर के लालगढ़ स्थित वार्ड विकास भवन में बुधवार को स्थानीय लोगों के द्वारा सर्वधर्म शांति समिति का गठन किया गया. समिति गठन को लेकर श्यामलाल कलबलिया की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से सलाउद्दीन शेख को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं रवि रवानी को उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार साह को सचिव व नरेश भाई पटेल को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा दस अन्य सदस्य का भी चयन किया गया. इस अवसर पर कलबलिया ने कहा कि यह कदम लालगढ़ में आपसी भाइचारगी व शांति व्यवस्था के लिए कारगर साबित होगा. समिति के माध्यम से भविष्य में घटना, दुर्घटना से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जायेगा. कहा कि जाति-धर्म को लेकर किसी तरह का विवाद उत्पन्न नहीं होने दिया जायेगा. बैठक में इस प्रकार की समिति क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में बनने पर जोर दिया गया. सर्वधर्म समिति बनाने को लेकर प्रशासन का भी सराहनीय प्रयास रहा है. मौके पर जियाउल हक, गुलाम अशरफ राजू, टीमू महाराज, मुशर्रफ हुसैन, शंकर साव, अलिमुद्दीन शेख, सुधीर दास, दीपक तुरी, प्रदीप दास, गौतम रजवार, गौरव मंडल, अनवर हुसैन, हैदर शेख, एहसान शेख, निसार अहमत, जगू रजक, शंभु हांडी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >