सालाना उर्स पर चादरपोशी को उमड़े जायरीन

मजार पर चादरपोशी के लिए उमड़े जायरीन

मधुपुर. शहर के नबी बख्स रोड स्थित भेड़वा में बाबा अब्दुल लतीफ शाह मस्तान के मजार पर दो दिवसीय 40 वां उर्स मेला शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ. उर्स में सैकड़ों की संख्या में जायरीनों ने चादरपोशी की. बाबा के मजार पर चादरपोशी के लिए लोगों का तांता लगा रहा. जायरीनों ने मनोकामना पूर्ति के लिए दुआएं मांगी. दो दिवसीय उर्स मेला के मौके पर विभिन्न प्रकार के सौ से अधिक दुकानें सजी हुई थी. जहां महिलाओं ने जमकर प्रसाद से लेकर चादर, सिरनी व चाट, खिलौना, आईसक्रीम, शृंगार प्रसाधनों की खरीदारी की. चादरपोशी के लिए बंगाल, बिहार, झारखंड के विभिन्न शहरों व इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला-पुरुष भीड़ बाबा के मजार पर लगी रही. बताया जाता है कि 1985 से ही बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने का सिलसिला चलते आ रहा है. बाबा के मजार को रंग बिरंगे आकर्षक रोशनी से सजाया गया था. मेले को लेकर पेयजल, प्रकाश के अलावा प्रसाद का पुख्ता व्यवस्था मेला समिति द्वारा व्यापक पैमाने पर किया गया. संध्या में मजार पर कव्वाली का आयोजन किया गया. छोटे जानी बाबू कव्वाल ने एक से बढ़कर एक कव्वाली सुनायी. उर्स मेला को सफल बनाने में राशिद खान, हाजी मो. अल्ताफ हुसैन, मुशर्रफ हुसैन, ताहिर हुसैन, फिरोज आलम, रामप्रवेश दास, अब्दुल मजीद, मो. मंसूर, मो. साजिद, मो. बसीर, अख्तर, माजिद, मो. मुबारक, कमाल, गिरिश दास, सैफ, हाशिम आदि मौजूद थे. —————— बाबा अब्दुल लतीफ शाह मस्तान की मजार पर दो दिवसीय उर्स मेला संपन्न

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >