सावन की दूसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

पालोजोरी में बाबा भोले पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की

पालोजोरी. सावन माह की दूसरी सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. श्रद्धालु लौटे में जल पात्र, बेलपत्र व पूजा का सामान लेकर बाबा भोले पर जलार्पण करने में जुटे हुए थे. अधिकतर लोग अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे और बाबा पर जलार्पण करते देखे गए. सावन माह की सोमवारी को पालोजोरी शिव मंदिर, फतेहनाथ शिव मंदिर, खागा शिव मंदिर, बगदाहा शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सुबह से ही श्रद्धालु जलार्पण करते देखे गए. वहीं, संध्या के समय पालोजोरी शिव मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था. साथ ही संध्या में बाबा का शृंगार पूजा की गयी. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. हाइलार्ट्स: पालोजोरी में बाबा भोले पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >