राज्यपाल का देवघर दौरा: SDM ने भेंट किया स्मृति चिन्ह, बाबा मंदिर में देश के लिए मांगी मन्नत

Deoghar News: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत अपने परिवार और करीब 40 रिश्तेदारों के साथ सोमवार को देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की मौजूदगी में राज्यपाल दंपति ने शोडशोपचार विधि से बाबा का जलाभिषेक किया. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

देवघर से संजीव मिश्रा की रिपोर्ट

Deoghar News, देवघर : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सोमवार को पूरे परिवार एवं करीब 40 रिश्तेदारों के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया. उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे. दोपहर करीब ढाई बजे मंदिर पहुंचते ही सांसद डॉ निशिकांत दुबे व एसडीएम ने राज्यपाल का स्वागत किया. इसके बाद सुरक्षा घेरे में सभी को बाबा मंदिर कंट्रोल रूम लाया गया.यहां राज्यपाल, उनकी पत्नी एवं दो-तीन संबंधियों को विधिवत गौरी-गणेश की पूजा करायी गयी. वहीं बाकी करीब 40 रिश्तेदारों को प्रशासनिक भवन के ऊपर संकल्प कराने के बाद ओवरब्रिज के रास्ते गर्भगृह में भेजा गया.

राज्यपाल के लेकर अलर्ट था प्रशासन

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 20 मिनट पहले ही कूपन ब्रिज एवं मंदिर के गर्भगृह को खाली करा लिया गया था.सभी रिश्तेदारों की पूजा के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत एवं उनकी पत्नी ने एक साथ बाबा बैद्यनाथ की शोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की. इस दौरान सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने भी बाबा की पूजा की. तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल को संकल्प कराया. इसके बाद उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर देश एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की.

Also Read: प्रभात खबर इंपैक्ट: ज्यादा पैसा वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, सील हुआ पेट्रोल पंप सील

राज्यपाल को बाबा मंदिर प्रभारी भेंट किया स्मृति चिन्ह

पूजा-अर्चना के बाद एसडीएम सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह एवं बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भेंट किया. मौके पर मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार, दारोगा आदित्य फलहारी, रमेश मिश्रा,अभयानंद झा, कुंदन कुमार, पुरोहित नारायण पलिवार, सुनिल बल्लभ झा सहित भारी संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारी मौजूद थे.

Also Read: सेकी बेस कैंप में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, 27 मई को ग्रामसभा में पेश होगा सीएसआर का लेखा-जोखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >