PHOTOS: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं मुख्य सचिव अलका तिवारी, पति संग की पूजा-अर्चना

Alka Tiwari in Baba Dham: मुख्य सचिव अलका तिवारी आज गुरुवार की सुबह सपरिवार बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं. यहां उन्होंने अपने पति डीके तिवारी के साथ पूजा-अर्चना की और द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया.

Alka Tiwari in Baba Dham: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी आज गुरुवार की सुबह सपरिवार बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं. मंदिर में मुख्य सचिव ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया. इस दौरान तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें संकल्प कराया गया.

बाबा धाम में पूजा करती मुख्य सचिव

उपायुक्त ने भेंट किया प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह

बाबा बैद्यनाथ में पूजा संपन्न होने के बाद देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य सचिव को बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, पुलिस अधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान मुख्य सचिव ने मंदिर प्रांगण में व्यवस्था की सराहना की और बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया. इस मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी के पति डीके तिवारी भी मौजूद थे.

उपायुक्त ने भेंट किया प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह

इसे भी पढ़ें

GST काउंसिल बैठक में झारखंड का पक्ष: वित्त मंत्री ने की राज्य को हर साल 2000 करोड़ मुआवजा देने की मांग

कांके में रिनपास के 100 वर्षों का गौरवशाली इतिहास, जानिए कैसे शुरू हुआ था सफर

Encounter: पलामू में पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >