देवघर नगर निगम: 11 हजार के पार पहुंचीं रीता चौरसिया, झामुमो उम्मीदवार दे रहे हैं कड़ी टक्कर

Jharkhand Municipal Election Result: देवघर मेयर चुनाव के दूसरे राउंड में रीता चौरसिया 11,452 वोटों के साथ शीर्ष पर है. झामुमो के रवि राउत 9,083 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर. जानें उमाशंकर सिंह और नागेंद्र नाथ बलियासे के बीच कितने वोटों का अंतर है.

Jharkhand Municipal Election Result, देवघर : देवघर नगर निगम मेयर चुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार रीता चौरसिया ने बढ़त बनाये रखी है. दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद रीता चौरसिया को कुल 11,452 वोट प्राप्त हुए हैं. उनके बाद रवि राउत 9,083 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं उमाशंकर सिंह को 4,529 वोट और नागेंद्र नाथ बलियासे को 4,389 वोट मिले हैं. मतगणना स्थल पर समर्थकों की आवाजाही बनी हुई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. चुनावी जानकारों के अनुसार दूसरे राउंड तक के रुझान बताते हैं कि मुकाबला अब मुख्य रूप से दो प्रत्याशियों के बीच सिमटता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >