मधुपुर. पुलिस ने अवैध बालू लगा दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही मोहनपुर व ओझा मोड़ के पास बालू लदा ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया. बताया जाता है कि पुलिस की टीम नियमित गश्त में निकली थी. इसी दौरान अलग-अलग समय पर दोनों जगह बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस को नजर आया पुलिस ने वाहन चालक को ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा. इस दौरान चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला. दोनों ट्रैक्टर को पुलिस ने थाना ले आया है. मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
पुलिस ने अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टरों को किया जब्त
मधुपुर पुलिस ने की कार्रवाई
