जसीडीह चिल्ड्रन पार्क में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

जसीडीह के चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

जसीडीह: जसीडीह रेलवे स्टेशन के टीआरडी कॉलोनी स्थित चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार सुबह लोहे के एंगल से शर्ट के फंदे के सहारे लटका एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस पदाधिकारी और आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया गया.

रेलवे कॉलोनी के लोगों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रेलवे कॉलोनी के एक निवासी ने चिल्ड्रन पार्क में युवक का शव लटका हुआ देखा. इसके बाद तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को घटना की सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही आरपीएफ एसआई प्रदीप कुमार राव और जीआरपी एएसआई उदय कुमार साव जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने मौके की जांच करने के बाद शव को नीचे उतारा.

मृतक के पास मिला रेल टिकट और पर्स

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों और सामान की तलाशी ली. उसके पैकेट से एक रेल टिकट और पर्स बरामद होने की जानकारी मिली है.

हालांकि मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई स्पष्ट दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी.

सैकड़ों लोग पहुंचे, फिर भी नहीं हुई पहचान

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने युवक को पहचानने की पुष्टि नहीं की.

पुलिस के अनुसार मृतक ने जींस पहनी हुई थी. फिलहाल शव की पहचान के लिए पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

साहिबगंज के कई मोहल्ले जलमग्न,बच्चों को नाव के सहारे स्कूल पहुंचा रहे अभिभावक

आत्महत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है. हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >