सारठ : मेले में विभिन्न किस्में के आम की लगायी गयी प्रदर्शनी

सारठ में आम की खेती के लिए बेहतर माहौल, किसानों को बागवानी के लिए ओर भी सहयोग करें : डीएसओ

सारठ. प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला कार्यक्रम में आम उत्पादन के प्रति किसानों को जागरूक किया गया. इस दौरान एक से बढ़कर एक उम्दा किस्म के आम की प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी में कचुवाबांक निवासी इस्तियाक मिर्जा के बागान में फले आमों की प्रजाति के सर्वाधिक महंगा मियाजाकी, अल्फांसो, स्वर्ण रेखा किस्म की आम मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा है. बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आम कीमत अत्यधिक है. आसपास के बाजारों में महंगे दर में बिकने वाला अल्फांसो आम भी मेले में उपलब्ध रहा. इसके अलावा गुलाब खास, हिमसागर, मल्लिका, दशहरी, आम्रपाली किस्म की आमों की प्रदर्शनी लायी गयी. वहीं, मेले के निरीक्षण के क्रम में डीएसओ सह डीआरडीओ निदेशक नरेश रजक ने उन्नत किस्म की आमों को देख उसकी प्रशंसा की. वहीं, कचुवाबांक, आसनबनी, शिमला, मंझलाडीह व पथरड्डा पंचायत से ही किसानों ने आम प्रदर्शनी में भाग लिया. मौके पर बीपीओ डेविड गुड़िया, किसान सकील मिर्जा, अमित सिंह, रघुनंदन सिंह, समीउद्दीन मिर्जा, रेहान मिर्जा, मालती देवी, बरजहां मिर्जा समेत दर्जनों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh sinha

प्रभात खबर के वरीय पत्रकार है,वर्ष 2001 से प्रभात खबर से जुड़कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे है,विकास,लोगों की समस्या,शिक्षा,स्वास्थ्य व क्राइम से जुड़ी खबरे पर बेहतर कवरेज करते रहे है-प्रभात खबर सारठ कार्यालय के ब्यूरो प्राभारी है,इससे पूर्व में झारखण्ड जगरण, दैनिक रांची ,पहुंच मासिक पत्रिका पटना व ईटीवी में बतौर न्यूज इंफॉर्फ़र के रूप में काम कर चुके है,NOU पटना से M ,A ( Mass Comunication & Journalism ) की पढ़ाई की है,वर्ष 2013-14 तक झारखण्ड विधानसभा रांची में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य रहे है,अलावे सूचना एवं जन संपर्क विभाग राँची द्वारा गाँवो में सूचना के विकास पर शोध को लेकर झारखण्ड मीडिया फेलोशिप मिला चुका है एवं सूचना अधिकार अधिनियम 2005 में बेहतर काम करने के लिए वर्ष 2013 में झारखण्ड RTI फोरम द्वारा Media Information and Communication Centre Of India के द्वारा RTI CITIZEN AWARD से पुरस्कृत हो चुके है.

मोबाइल-9708654333 / 9431550805

Email -mith.sinha.sinha@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >