फिर नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2019 3:21 AM
देवघर : सदर अस्पताल में सोमवार को फिर एक नवजात की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी राजेश गुप्ता ने पत्नी माधुरी देवी को डिलीवरी […]
देवघर : सदर अस्पताल में सोमवार को फिर एक नवजात की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी राजेश गुप्ता ने पत्नी माधुरी देवी को डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल लाया था.
इसके बाद महिला को लेबर वार्ड में भर्ती कराया गया. परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे लेबर वार्ड के एएनएम ने मरीज के परिजनों से कहा कि डॉक्टर ने कहा है महिला का ऑपरेशन किया जायेगा, ओटी में लेकर चलिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










