टीयूवी-बाइक की आमने-सामने टक्कर, सड़क दुर्घटना में दो की मौत
देवघर: जसीडीह-कोयरीडीह मुख्य मार्ग पर भलझर गांव स्थित पुलिया के समीप रविवार शाम में टीयूवी वाहन व बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी बाघमारी गांव निवासी विपिन मरांडी (38) व उसके […]
तभी कोयरीडीह तरफ से आ रही टीयूवी (जेएच 15 एन 5769) से टक्कर हो गयी. घटना की जानकारी पाकर जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसके महतो, एएसआइ आलोक संजय प्रवीण तिर्की पुलिस बलों के साथ पहुंचे और दोनों मृतकों को उठाकर सदर अस्पताल भेजा. बाद में घटना की सूचना पाकर विपिन के पुत्र रोशन सहित चचेरा भाई रांची विवि झारखंड छात्र मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कुमार मुर्मू व अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक पुलिस वाहन मालिक व चालक का पता लगा रही है. वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










