पीएम आवास: तीसरा फेज शुरू, पहले का नहीं मिला भुगतान, आवास बना लिया, नहीं मिला पैसा
देवघर:निगम का दावा है कि देवघर शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अपने लक्ष्य के अनुकूल चल रही है. यह शत प्रतिशत सही दिशा में चल रही है. काम में तेजी के साथ-साथ पारदर्शी भी है. आवास योजना के नोडल पदाधिकारी के अनुसार निगम दो फेज सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद तीसरे फेज में काफी […]
वह समय पर तीसरा फेज भी पूरा करेगा. इधर निगम के दावा का निगम के पार्षद ही पोल खोल रहे हैं. पार्षद आशीष कुमार झा उर्फ कन्हैया व पार्षद शैलजा देवी ने कहा कि उनके वार्ड में एक दर्जन से अधिक लोगों को पहले व दूसरे फेज का ही पूरा पैसा नहीं मिला है. क्षेत्र के लोग नगर निगम कार्यालय व बैंक का चक्कर काटते-काटते थक गये हैं. अब पार्षद के पास आकर सीधे शिकायत करते हैं. पार्षद कन्हैया झा ने कहा कि उनके वार्ड के गोरे लाल वर्मा, आरती देवी, जयंती देवी, विनोद कुमार, अजय कुमार घोष, सत्येंद्र झा, चंडी कुमार सिंह, उदय शंकर आदि 40 से अधिक लाभुक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










