झारखंड विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव आयोजित, CM हेमंत सोरेन ने किया पौधरोपण, देखें तस्वीरें

1 / 6
झारखंड विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव आयोजित, CM हेमंत सोरेन ने किया पौधरोपण, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

विधानसभा परिसर में आयोजित 77वें वन महोत्सव में संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 77वें वन महोत्सव में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया. उन्होंने जल संकट की चुनौती को लेकर आगाह किया और वर्षा जल संचयन पर जोर दिया.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

CM हेमंत सोरेन ने किया पौधरोपण

झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां राज्यव्यापी वन महोत्सव 2026 आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

CM हेमंत सोरेन ने कहा- पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जल, जंगल, पहाड़ और नदियां झारखंड की पहचान हैं. जंगल और प्रकृति यहां के जनजीवन और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

वन महोत्सव में मंत्री-विधायकों की रही मौजूदगी

वन महोत्सव कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

विधायकों के आवासीय परिसर में लगाए जाएंगे फलदार पौधे

मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधायकों के आवासीय परिसरों में भी फलदार पौधे लगाए जाएं. उन्होंने सभी विधायकों को फलदार पौधे उपलब्ध कराने और उनके रोपण की व्यवस्था करने को कहा.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

जल संकट को लेकर CM ने किया आगाह

हेमंत सोरेन ने भविष्य में जल संकट को बड़ी चुनौती बताते हुए वर्षा जल संचयन और उसे धरती में समाहित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े सभी शहरों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >