बाइक दुर्घटना में युवक घायल, रेफर

प्रतापपुर-हंटरगंज पथ पर द्वारपाल स्थित पुल के पास बुधवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बिहार के चाकन थाना क्षेत्र के बेला निवासी सैयद हुसैन के रूप में हुई.

प्रतापपुर. प्रतापपुर-हंटरगंज पथ पर द्वारपाल स्थित पुल के पास बुधवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बिहार के चाकन थाना क्षेत्र के बेला निवासी सैयद हुसैन के रूप में हुई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया. घायल के परिजनों ने बताया कि सैयद इमामगंज में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता है. बुधवार को वह दूसरे की बाईक मांग कर अपने परिजन को प्रतापपुर (रबदा) पहुंचाने आया था. वापस इमामगंज जाने के क्रम में द्वारपाल स्थित पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे वह घायल हो गया.

इचाक गांव में तीन ट्रैक्टर से बैट्री की चोरी

सिमरिया. बानासाड़ी पंचायत के इचाक गांव में इन दिनों ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है. मंगलवार की रात तीन ट्रैक्टर से बैट्री की चोरी कर ली गयी. इसमें सरयू दांगी, नारायण दांगी व सकेंद्र दांगी का ट्रैक्टर शामिल है. दो सप्ताह पहले भी इसी गांव के इतराज दांगी, नारायण दांगी, सरयू दांगी, सकेंद्र दांगी, मोती दांगी व मुकेश दांगी के ट्रैक्टर से बैट्री व दो एचपी का वाटर पंप चोरी हुआ था. इस संबंध में वाहन मालिकों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >