युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

प्रखंड के बांका गांव के जिलहुलिया टोला में रविवार की रात लक्ष्मण यादव (पिता महेश यादव) ने घर में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

हंटरगंज. प्रखंड के बांका गांव के जिलहुलिया टोला में रविवार की रात लक्ष्मण यादव (पिता महेश यादव) ने घर में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण अपने कमरे में अकेले सोया हुआ था. सुबह में काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई आवाज नहीं आयी. दरवाजा तोड़ने पर लक्ष्मण का शव फंदे से लटकता मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आंगनबाड़ी केंद्र से रसोई सामग्री की चोरी

टंडवा. टंडवा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सेविका सुधा देवी ने बताया कि जब सोमवार को केंद्र पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर पोषाहार बनाने का बर्तन, सिलिंडर, गैस चूल्हा सहित अन्य समान गायब थे. इस संबंध में सेविका ने थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है. साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी. चोरी की घटना के बाद सोमवार को केंद्र आने वाले बच्चों को भोजन नहीं मिल सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >